शामली

बकायेदारों पर बिजली विभाग का शिकंजा, दो दर्जन से अधिक कनेक्शन काटे

50 हजार रुपये से अधिक बकाया होने पर कार्रवाई, बिजली चोरी करने वालों को भी चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। बिजली बिलों की बकायेदारी को लेकर विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को नगर में वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान 50 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया रखने वाले दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। विभाग की कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मच गई।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर बिजली बिलों की जांच की। इस दौरान लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनके कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए।
अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाहा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बकाया धनराशि जमा नहीं करने वालों को विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्ता कनेक्शन काटे जाने के बाद भी चोरी-छिपे बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जा रहा है। अनधिकृत रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button