ललितपुर

तालाबपुरा में मां पीताम्बरा सेवा समिति ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

डोंडाघाट में बड़े के पास हुआ आयोजन

भंडारे के साथ स्वच्छता का भी रखा विशेष ध्यान
कूड़ा एकत्र करने के लिए कराई गई गाड़ी की व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ललितपुर। तालाबपुरा स्थित डोंडाघाट में बड़े के पास मां पीताम्बरा सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मोहल्ले वासियों, राहगीरों और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए राजघाट बांध जा रहे श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद वितरित कर श्रद्धालुओं की सेवा की। आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहयोग और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने भी रुककर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और सेवा का माहौल बना रहा। मां पीताम्बरा सेवा समिति की ओर से भंडारे के दौरान स्वच्छता को लेकर विशेष व्यवस्था की गई। सड़क पर गंदगी न फैले, इसके लिए कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी की व्यवस्था कराई गई। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई कि प्रसाद ग्रहण करने के बाद पत्तलों और अन्य कचरे को सड़क पर न फेंके, बल्कि निर्धारित कूड़ा गाड़ी में ही डालें। समिति की इस पहल से आयोजन स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने में मदद मिली। समिति सदस्यों ने धार्मिक आयोजन के साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आस्था और जनसेवा के साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। भंडारे के आयोजन में नंदकिशोर साहू, मुकेश विश्वकर्मा, अभिषेक निरंजन, जितेंद्र साहू, अनुग्रह खरे, अमित साहू, अमित झा, पत्रकार आशीष तिवारी, शुभम जमुनिया, सुनील साहू, नीरज सोनी, निलेश ठाकुर, आकाश साहू, जितेंद्र साहू, अखिलेश साहू, यश साहू और रुपेश साहू सहित समस्त मित्र मंडली का सहयोग रहा। समिति की ओर से आयोजित इस भंडारे में श्रद्धालुओं की सेवा के साथ सामाजिक सद्भाव, सहयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button