चुनावी वादों से इतर जमीन पर उतरीं भावी जिला परिषद मोनिका कुमारी
पिंडारी-घोषवाद सड़क का कराया मिट्टी मरम्ती , ग्रामीणों को मिली राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आवागमन की स्थिति लंबे समय से अत्यंत दयनीय बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण जर्जर सड़कों से गुजरना न केवल इंसानों, बल्कि मवेशियों के लिए भी भारी मुसीबत बना हुआ था। विशेषकर पिंडारी से घोषवाद और कलझरिया से भगवानपुर, सलैया होते हुए शीतलपुरा तक का रास्ता काफी दुर्गम हो चुका था।
जनता की इस बदहाली और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के बीच, भावी जिला परिषद प्रत्याशी मोनिका कुमारी एवं उनके प्रतिनिधि महेंद्र मंडल ने जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। गांव-गांव भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बारिश खत्म होने के बाद सड़क को चलने योग्य बनाने का जो वादा किया था, उसे पूरा करते हुए पिंडारी से घोषवाद सड़क का मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए महेंद्र मंडल ने कहा, “मैं वर्तमान में जिला परिषद सदस्य नहीं हूं, लेकिन जनता की तकलीफों को देखते हुए मैंने चुनाव जीतने से पहले ही इस रास्ते को सुगम बनाने का जो संकल्प लिया था, उसे आज पूरा कर दिया है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला और वे जिला परिषद चुनाव जीतते हैं, तो इस मार्ग पर पक्का पीसीसी (PCC) निर्माण कराया जाएगा।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। प्रतिनिधि महेंद्र मंडल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे गांव की किसी भी मूलभूत समस्या के समाधान के लिए सीधे उनके संपर्क नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते समस्याओं का निराकरण किया जा सके।




