जामताड़ा

करमाटांड़ के सुभाष चौक पर वाहन की टक्कर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़ा, वाहन मालिक ने मरम्मत का पूरा खर्च उठाने का दिया आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़-करो रोड स्थित सुभाष चौक पर शनिवार को एक बड़ा वाहन हाईवे पर क्रॉसिंग करने के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्थापित प्रतिमा से टकरा गया। हादसे में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चालक को पकड़ लिया। इसके बाद वाहन मालिक से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर वाहन मालिक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रतिमा की मरम्मत अथवा पुनः स्थापित करने में जितना भी खर्च आएगा, उसका वहन वे स्वयं करेंगे।वाहन मालिक के आश्वासन के बाद प्रतिमा को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर बातचीत हुई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा क्षेत्र के लोगों के लिए सम्मान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता देखी गई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button