
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया है। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना के द्वारा गुम हुए एक मोबाइल को उसके असली धारक को सही सलामत वापस कराया गया, जिससे मोबाइल धारक के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी जानकारी के अनुसार,ग्राम जोरुवा,थाना करमाटांड़ जिला जामताड़ा के रहने वाले प्रकाश पंडित, पिता -महावीर पंडित का सैमसंग गैलेक्सी F36S मोबाइल दिनांक 27/06/26 को गुम हो गया था। इस संबंध में उन्होंने करमाटांड़ थाना में सनहा संख्या 36/26 दिनांक 29/06/26 दर्ज कराया था
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के जरिए उक्त गुम मोबाइल को बरामद कर लिया आज करमाटांड़ थाना में मोबाइल के असली धारक प्रकाश पंडित को बुलाकर उनका मोबाइल सही सलामत सुपुर्द किया गया अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर प्रकाश पंडित ने कहा मुझे अपना मोबाइल थाना से सही सलामत प्राप्त कर अपने साथ ले जा रहा हूँ,अपना मोबाइल वापस पाकर उन्होंने करमाटांड़ थाना पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक का आभार जताया स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कार्य की खूब सराहना की है



