साहेबगंज

साहिबगंज कॉलेज में स्वच्छता और टीबी जागरूकता कार्यक्रम

NCC कैडेटों ने चलाया अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में 27 अक्टूबर को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्पेशल कैंपेन-6 के अंतर्गत मंगलवार को साहिबगंज महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता और टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ.रंजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय की जोश टीम के NCC कैडेटों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।साथ ही विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव,समय पर जांच और नियमित व पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ.रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं।स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है,स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना भी जरूरी है।उन्होंने युवाओं से टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।इस मौके पर NCC नोडल पदाधिकारी डॉ.वसीम रजा,NCC सहयोगी,सभी NCC कैडेट,महाविद्यालय के शिक्षकगण और स्वास्थ्य विभाग के यक्ष्मा विभाग की ओर से पीपीएम दिनेश कुमार उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी उन्मूलन में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने, संभावित मरीजों को समय पर जांच के लिए प्रेरित करने और टीबी मरीजों के प्रति सामाजिक भेदभाव समाप्त करने पर जोर दिया गया।अंत में सभी ने स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और टीबी मुक्त साहिबगंज व टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button