पाकुड़

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य- उपासना मरांडी

JMM Central Committee member Upasana Marandi reaches the final of a football tournament.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखण्ड अंतर्गत डोमनगाड़िया पंचायत के बनडिगा फुटबॉल मैदान में सोना संथाल क्लब, बनडिगा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी की सदस्य उपासना मरांडी ने फुटबॉल उछालकर किया। फाइनल मुकाबला राजापुर एफसी और लुखीराम टीम के बीच खेला गया, जिसमें राजापुर एफसी की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने विजेता टीम को 30 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से खेल के प्रति उनकी रुचि और उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना और आपसी सौहार्द के साथ खेलना चाहिए। खेलकूद से शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खेलों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की खेलों को बढ़ावा देने वाली नीतियों से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, पंचायत के मुखिया सुभाष हेम्ब्रम, सुमनलता, अध्यक्ष बेटका मरांडी, सुदामा मुर्मू, सुनीराम सोरेन, नागेंद्र मुर्मू सहित झामुमो के अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button