भरत पुर

अवैध शराब के 51 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब ले जाने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के 51 पव्वों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:40 बजे मय सुंदर सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम सरकारी वाहन से मुखबिर की सूचना पर झारोटी मोड़ पहुंची। वहां एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ताराचंद पुत्र भागमल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बबेबर, थाना खेड़ली मोड़, जिला भरतपुर बताया। पुलिस ने उसके पास मिले सफेद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें देशी सादा शराब के 51 पव्वे मिले। आरोपी शराब ले जाने का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने शराब को जब्त कर एक पव्वा नमूने के लिए अलग किया तथा शेष शराब को सीलबंद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मामले में स्वतंत्र गवाहों की व्यवस्था करने का प्रयास किया गया, लेकिन गवाह बनने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। पूरी कार्रवाई की ई-साक्ष्य के माध्यम से रिकॉर्डिंग की गई। गिरफ्तार आरोपी को हवालात में रखा गया और आगे की जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button