कैराना

न्यायालयों ने दो दोषियों को सुनाई सजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। न्यायालयों ने दो अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सजा सुनाई है। पहला मामला वर्ष 2001 का है। थाना आदर्शमंडी में सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी अश्वनी कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले में दोषी अश्वनी कुमार को जेल में बिताई अवधि के कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं, दूसरा मामला वर्ष 2026 में थाना कांधला में दर्ज अवैध हथियार बरामदगी से संबंधित है, जिसमें गांव गंदराऊ निवासी मुनव्वर को आरोपी बनाया गया था। शनिवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने मुनव्वर को दोषी ठहराते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button