शामली

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला/शामली। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शामली पुलिस ने बुधवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098 और 1930 की जानकारी देकर किसी भी समस्या पर बिना डर पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button