शामली

गंगा उत्सव-2026 के तहत नगर पंचायत जलालाबाद ने चलाया स्वच्छता अभियान

कृष्णा नदी के गोसाई वाले घाट की कराई गई सफाई, विद्यालय में बच्चों ने निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जलालाबाद, शामली। गंगा उत्सव-2026 के अवसर पर नगर पंचायत जलालाबाद की ओर से नदी एवं घाटों की स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। शासनादेश के अनुपालन में नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक एवं अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा के निर्देश पर बुधवार को कृष्णा नदी के गोसाई वाले घाट पर सफाई अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान घाट की साफ-सफाई कराते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
वहीं, गंगा उत्सव-2026 के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया तथा स्वच्छ गंगा विषय पर रंग-बिरंगी पेंटिंग बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नदियों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नगर पंचायत द्वारा आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक एवं अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button