बरेली
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बच्चों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / क्यारा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 4 नवंबर को प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय ब्लॉक क्यारा में जिला गंगा समिति बरेली द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी बरेली के निर्देशन में हुआ।
जिला परियोजना अधिकारी नागेंद्र कुमार निषाद ने विद्यार्थियों को नदियों के पारिस्थितिक महत्व, जल स्रोतों की स्वच्छता, जलीय जीवों के संरक्षण, वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से अपील की कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखें, नदियों में कूड़ा-कचरा न डालें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा परिवार व समाज को भी प्रेरित करें।कार्यक्रम में इको क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा ने पर्यावरण गीत सुनाकर बच्चों को जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। बच्चों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, सुमन यादव, गरिमा रस्तोगी, कृष्णा, रेनू शर्मा, गौरी स्वामी, ऋषि चौहान, फरेंद्र दिनकर सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।



