शामली

नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक की अध्यक्षता में जीआरपी की जागरूकता गोष्ठी आयोजित

नगरवासियों को रेलवे सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक की अध्यक्षता में गुरुवार को कस्बा जलालाबाद स्थित नगर पंचायत कार्यालय में जीआरपी शामली द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में थाना प्रभारी जीआरपी शामली पुष्पेंद्र कुमार एवं जलालाबाद चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने नगरवासियों व क्षेत्रवासियों को रेलवे सुरक्षा संबंधी नियमों और सावधानियों की जानकारी दी।कार्यक्रम में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने रेलगाड़ियों में पत्थरबाजी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।उन्होंने लोगों से ट्रेनों पर पत्थर नहीं फेंकने तथा रेलवे संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की।नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने भी लोगों से जागरूक नागरिक बनकर रेलवे सुरक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के माध्यम से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने यात्रियों को ट्रेन के पायदान पर खड़े होकर या लटककर यात्रा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने रेलवे नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा।यह जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद के निर्देशन में चलाया जा रहा है।अभियान का उद्देश्य रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पत्थरबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम करना है।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल कुलवंत सिंह,कांस्टेबल संदीप कुमार,सभासद संजू सैनी,सभासद प्रतिनिधि सुनहैरा कोरी,नवाब शहजाद,खान खां,सावेज चौधरी सहित अन्य  नागरिक एवं क्षेत्रवासि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button