पाकुड़

उपासना मरांडी की पहल पर बोढ़हा गांव में बहाल हुई बिजली, दो दिनों से छाया अंधेरा हुआ दूर

Electricity restored in Bodha village through the initiative of Upasana Marandi; the darkness that had persisted for two days has been lifted.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड के बोढ़हा गांव स्थित पश्चिम टोला में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने की समस्या दूर हो गई। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसके बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर उपासना मरांडी ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित स्तर पर प्रयास किया और ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग किया। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रखंड संगठन सचिव मो. असद, मो. शामशाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button