भरत पुर

भक्ति के रंग में रंगा नजर आया पूरा क्षेत्र, गिर्राज महाराज के जयकारों से गूंजा वार्ड

श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। कस्बा भुसावर के वार्ड नंबर 12 में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार कस्बेवासियों ने गिर्राज जी महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।गोवर्धन पर्व के अवसर पर वार्ड नंबर 12 में श्रद्धालुओं की ओर से गिर्राज जी महाराज की परिक्रमा की गई। इस दौरान कस्बेवासियों ने श्रद्धा भाव के साथ परिक्रमा करते हुए गिर्राज महाराज के चरणों में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने गिर्राज जी महाराज के जयकारे लगाए, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर महिला, पुरुष एवं युवाओं सहित कस्बे के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने भगवान गिर्राज महाराज से परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की प्रार्थना की।गोवर्धन पर्व के आयोजन ने वार्ड में धार्मिक एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। पर्व को लेकर कस्बेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button