शामली

बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी का सामान और अवैध छुरा बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान से संबंधित एसी पाइप के टुकड़े, नलों की सात टोंटियां, दो रिंच, एक पेचकश और एक अवैध छुरा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी रोहित बांगा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके बंद पड़े मकान से अज्ञात चोर बिजली के तार, कॉपर, नलों की टोंटियां, पानी की टंकी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांगेराम उर्फ मोहित निवासी दयानंद नगर तथा जीशान निवासी हाजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, मांगेराम के कब्जे से एसी पाइप के टुकड़े, जबकि जीशान के कब्जे से सात नलों की टोंटियां, दो रिंच, एक पेचकश और एक अवैध छुरा बरामद हुआ है। जीशान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button