खैरथल

खैरथल -तिजारा में जिला परिषद के लिए 76.18 प्रतिशत मतदान

पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग, 20 नवंबर को आएंगे नतीजे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

खैरथल-तिजारा:  जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए  खैरथल -तिजारा जिले में आज चतुर्थ चरण में 16 जिला परिषद वार्डों एवम् 4 पंचायत समितियों ततारपुर, टपूकड़ा, मुण्डावर, कोटकासिम के लिए वोट डाले गये मतदान शांतिपूर्ण रहा जिला परिषद के लिए 76.18प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत समिति मुंडावर में 72..85,ततारपुर में 72.51,कोटकासिम में 78.92 तथा टपूकड़ा मे रिकार्ड तोड़ 80.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिले के 9 जिला परिषद वार्डो के लिए और पंचायत समिति तिजारा, किशनगढ बास के लिए मतदान तृतीय चरण मे 3 नवंबर को हो चुका है  25 जिला परिषद वार्डों और 6 पंचायत समितियों के  वोटों की गिनती एक साथ 20 नवंबर 2026 को  जिले के मुख्यालय  खैरथल मे राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल पर होगी। ।  जिला परिषद के वार्ड और उनकी ग्राम पंचायतें, पंचायत समितियों के उम्मीदवार, और आयोग के परिणाम आते ही विजेता और दलवार सीटें। जीते हुए सदस्य 25 नवंबर 2026 को जिला प्रमुख और 27 नवंबर 2026 को प्रधान चुनेंगे।चौथे चरण के चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुऐ। जिले के लाडपुर,शकील गांव बूथ पर ईवीएम खराब खराब होने के कारण दो घण्टे मतदान थमा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हरसौली, पतलीया, झाड़का, गुरगचका बूथ पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button