बालाघाट

16 वर्षों में 425 जोड़ों का निकाह करा सादगीपूर्ण विवाह की मिसाल बनी मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी

बालाघाट में सामूहिक निकाह समारोह संपन्न, 22 जोड़ों ने निकाह कबूल किया; नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बालाघाट : शादी-ब्याह में बढ़ते खर्च और दिखावे की परंपरा के बीच बालाघाट की मुस्लिम एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसायटी पिछले 16 वर्षों से सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित कर सामाजिक मिसाल पेश कर रही है। इसी पहल के तहत रविवार, 15 नवंबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन शादी हॉल में इज्तेमाई शादी (सामूहिक निकाह) समारोह आयोजित किया गया। इसमें 22 मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।

सोसायटी के अनुसार, संस्था द्वारा पिछले 16 वर्षों में अब तक लगभग 425 जोड़ों का सामूहिक निकाह कराया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य विवाह समारोहों में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची और दिखावे को कम करना तथा जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत दिलाना है।समारोह में मुफ्ती-ए-महाराष्ट्र की विशेष मौजूदगी रही। निकाह संपन्न होने के बाद नवदंपतियों को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भेंट की गई। वहीं, आयोजित लंगर में हजारों लोगों ने शामिल होकर भोजन ग्रहण किया।सामूहिक निकाह की यह पहल सामाजिक एकता, सादगी और आपसी सहयोग का संदेश देने के साथ ही विवाह में अनावश्यक खर्च से बचने की प्रेरणा भी दे रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button