शामली

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान, दो लैब और एक क्लिनिक सील।

संचालकों को अभिलेख दिखाने के लिए तीन दिन का समय, इसके बाद होगी वैधानिक कार्रवाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों और बिना मानकों के संचालित क्लिनिक व पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाया। नोडल अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच के दौरान दो पैथोलॉजी लैब और एक क्लिनिक को सील कर दिया। संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करते हुए संचालन से जुड़े आवश्यक अभिलेख और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के कस्बे में पहुंचने की सूचना मिलते ही झोलाछाप डॉक्टरों और क्लिनिक संचालकों में खलबली मच गई। कई संचालक अपने क्लिनिक, मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब बंद कर मौके से गायब हो गए। टीम ने अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जांच की और अनियमितताएं मिलने पर दो लैब व एक क्लिनिक पर सील लगा दी।
नोडल अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सील किए गए क्लिनिक लेब के संचालकों को तीन दिन के भीतर अपने अभिलेख और संचालन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अभियान से कस्बे में बिना मानकों के संचालित क्लिनिक और लैब संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button