ललितपुर

अतिवृष्टि प्रभावित 2.15 लाख किसानों को मिली 101.34 करोड़ रुपये की राहत

खातों में पहुंची सहायता राशि

शासन से 36 करोड़ रुपये मिलने के अगले ही दिन 75,486 किसानों के खातों में भेजे 34.64 करोड़ रुपये
डीएम सत्य प्रकाश की निगरानी में तेजी से हुआ भुगतान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में अब तक 2 लाख 15 हजार 225 किसानों के बैंक खातों में कुल 101 करोड़ 34 लाख 72 हजार 890 रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाई जा चुकी है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की तत्परता, संवेदनशीलता और प्रभावी निगरानी के चलते शासन से 36 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त होने के अगले ही दिन 17 नवंबर को 75,486 किसानों के खातों में 34 करोड़ 64 लाख 75 हजार 47 रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि हस्तांतरित कर दी गई। इससे पहले जनपद के 1 लाख 39 हजार 739 किसानों को 66 करोड़ 69 लाख 97 हजार 843 रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की जा चुकी थी। इसके बाद शासन से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष 75,486 किसानों को अतिरिक्त राहत उपलब्ध कराई गई। इस प्रकार पूर्व में वितरित और हाल ही में हस्तांतरित धनराशि को मिलाकर अब तक कुल 2,15,225 किसानों को 101.34 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत वितरण की प्रक्रिया में तेजी बनाए रखते हुए शेष पात्र किसानों के बैंक खातों में भी जल्द से जल्द सहायता राशि पहुंचाई जाए। उन्होंने पूरी प्रक्रिया की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र किसान सहायता से वंचित न रहे। जिला प्रशासन की प्राथमिकता अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। प्रशासन का कहना है कि अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए राहत वितरण की प्रक्रिया को लगातार गति दी जा रही है, जिससे प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button