बेतुल

कलेक्टर साहब महिला बाल विकास के संजय उईके सार्थक ऐप पर जिला अधिकारी को गुमराह कर रहे।

संतोष प्रजापति।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बैतूल,सारणी । महिला बाल विकास परियोजना सारनी में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 संजय उईके द्वारा सार्थक ऐप पर हाजिरी लगा कर कार्यस्थल से गायब होकर जिला कार्यक्रम एवं कलेक्टर को गुमराह करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना सारणी में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 संजय उईके द्वारा पिछले कई दिनों से रोजाना 10 बजे सार्थक ऐप पर हाजिरी लगाकर तुरंत ही अपना कार्यस्थल छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं जिला प्रशासनिक अधिकारी को गुमराह करने के लिए बाकायदा संजय उईके अपना मोबाइल अपने कार्य स्थल पर बैग में रखकर या कर्मचारी मित्र को देकर ऑफिस से चले जाते हैं। ताकि सार्थक ऐप के जरिए बैतूल में बैठे अधिकारी लोकेशन के आधार पर कर्मचारी को देखें तो वहां अपने कार्य स्थल पर उपस्थित दिखे। इस तरह विभागीय अधिकारियों की आंख में धूल झोंक कर संजय उईके मनमानी कर ड्यूटी के समय अपने बाहरी काम कर आराम फरमाते हैं। इतना ही नहीं इनके द्वारा कार्यस्थल पर कंप्यूटर बंद करके फिल्म प्रोड्यूसर से लंबी-लंबी बातें की जाती हैं, अगर इस बीच कोई हितग्राही योजना की जानकारी लेने आ गया तो समझो उसकी गनीमत आ जाती है, यह महाशय उनके साथ दुर्व्यवहार करने से भी बाज नहीं आते, उन्हें कंप्यूटर खराब है कहकर चलता कर दिया जाता हैं। लंबे समय से इनके द्वारा सैकड़ो हितग्राहियों को परेशान करके सरकारी योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है।

इनका रूवाब मंत्री से काम नहीं :

कई बार देखा गया है कि यह ऑन ड्यूटी होते हुए अपने कार्य स्थल पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही करते हुए, 6 मई 2025 को 11:46 बजे की फोटो में साफ देखा जा सकता है की किस तरह कंप्यूटर बंद करके कंप्यूटर के मॉनिटर पर दोनों पैर रखकर संजय राजा महाराजा की तरह सरकारी कार्यालय में बैठकर मोबाइल चला रहे हैं, इसी तरह का नजारा आसानी से रोज देखा जा सकता है, फिर भी इन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है।

इस संबंध में उनका पक्ष जानने के लिए सहायक ग्रेड 3 संजय उईके और जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी से उनके दूरभाष पर संपर्क कर चर्चा करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने सभी मीडिया कर्मियों के नंबर देखकर सवाल जवाब से बचने के लिए कॉल रिसीव नहीं किया।

                         इनका कहना है : महिमा मिश्रा घोड़ाडोंगरी सारणी 

अगर महिला बाल विकास परियोजना के संजय उईके द्वारा हाजिरी लगाकर कार्यस्थल से नदारत रहते हैं तो जांच कर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

             

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button