ललितपुर

जन्मदिन पर शालिनी जैन ने किया रक्तदान, दिया मानवता और सेवा का संदेश

ललितपुर सेवा ग्रुप की पहल पर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर किया स्वैच्छिक रक्तदान

विशेष अवसरों पर रक्तदान करने की लोगों से अपील
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के आयोजन करते हैं, लेकिन जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के उद्देश्य से रक्तदान कर खुशियां मनाना समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है। इसी भावना के साथ ललितपुर सेवा ग्रुप रजि. की पहल पर अमित जैन मोनू (पत्रकार) की धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनके इस कदम ने समाज को मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अध्यक्ष अंकुर जैन (सानू बाबा) ने कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और जीवन के अन्य विशेष अवसरों पर रक्तदान करना एक सराहनीय पहल है। रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को कभी भी पड़ सकती है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन और प्रसव जैसी परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रुप का प्रयास है कि लोग अपने जीवन के खास पलों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़ें, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। इस अवसर पर ललितपुर सेवा ग्रुप अध्यक्ष अंकुर जैन (सानू बाबा), अमित जैन मोनू, अनूप ताम्रकार, अंकित सराफ (मोनू), भरत पटेल एवं अभिषेक नामदेव उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक का स्टाफ भी मौजूद रहा। उपस्थित लोगों ने शालिनी जैन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली प्रेरणादायक पहल बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button