बरेली
जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया रामनगर-नैनीताल का शैक्षणिक भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
नवाबगंज (बरेली)। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हिमकरपुर चमरोआ नवाबगंज के कक्षा 11 व 12 के भूगोल विषय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत रामनगर, नैनीताल (उत्तराखंड) में गर्जिया देवी मंदिर व छोई गांव स्थित श्री हनुमान धाम के दर्शन किए।
गर्जिया देवी मंदिर कोसी नदी के बीच एक विशाल प्राकृतिक चट्टान पर स्थित है। वहीं हनुमान धाम उत्तराखंड शैली और आधुनिक वास्तुकला के संगम से बना है। इसमें पारंपरिक सौंदर्यबोध, पत्थर की नक्काशी और आधुनिक भव्यता व सुविधाओं ने विद्यार्थियों को खूब आकर्षित किया। यहां हनुमान जी के 9 स्वरूपों और 12 लीलाओं के एक साथ दर्शन होते हैं। सुख-समृद्धि के प्रतीक दो मछलियों से सजा धनुषाकार प्रवेश द्वार, ध्यान व योग कक्ष, वाटिकाएं और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं देखने योग्य हैं। भ्रमण का नेतृत्व भूगोल प्रवक्ता सोमपाल, चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, डॉ. फौजिया नाज, सुरेंद्र प्रताप तथा यशपाल ने किया। विद्यालय के प्रबंधक ललित मोहन गंगवार ने विद्यार्थियों को विद्यालय से रवाना किया तथा प्रधानाचार्य डॉ. अजीत सक्सेना ने सभी को शुभकामनाएं दीं।




