बरेली

एसपी साउथ ने रामगंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम गोरा लोकनाथपुर स्थित रामगंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मीरगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मीरगंज सहित पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान एसपी साउथ ने मेला स्थल एवं रामगंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
साथ ही अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button