भरत पुर

23वां निःशुल्क मोतियाबिन्द शिविर 26 नवम्बर को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से अन्य संस्थाओं के सहयोग से 23वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में 26 नवम्बर को राधाकृष्ण धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से स्थानीय सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में शाखा सेवा संयोजक ताराचंद गोयल व प्रभारी दिलीप सिंघल के नेतृत्व में आगामी 26 नवम्बर को निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जाएगा। शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच की जाकर मोतियाबिन्द ग्रस्त रोगियों का जयपुर हॉस्पिटल में आपरेशन किया जाएगा और गत शिविर में ऑपरेशन हुए मरीजों को निशुल्क चश्मे भी दिए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button