ललितपुर

वैकुण्ठ चतुर्दशी पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं ने कराया विशाल भंडारा

ललितपुर के धर्मप्रेमी बंधुओं ने राधाकुंड के पास खंभा नंबर 545 पर किया प्रसाद वितरण

सुबह 8.30 बजे भगवान गोवर्धन को लगाया भोग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। वैकुण्ठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर बुंदेलखंड जिला ललितपुर के धर्मप्रेमी बंधुओं की ओर से श्रीगिरिराजजी (गोवर्धन परिक्रमा मार्ग) स्थित श्री राधाकुंड के पास खंभा नंबर 545 पर विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। शुभारंभ सुबह 8.30 बजे भगवान गोवर्धनजी को भोग अर्पित कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसादी वितरित की गई। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सलोनी दुबे, अनन्या दुबे, अभिलाषा यादव, दिनेश दुबे, नेपाल सिंह यादव, हुकुम सिंह, रामपाल सिंह, नारायण पंथ, रामकुमार नौहरखुर्द, भान सिंह, कप्तान सिंह, सूरजभान, रामसहाय नौहरकलां, अनिल यादव बड़ेरा, नीतेश यादव रोंडा, भैया साहब बसवा, खिलान सिंह नैगांव, देशराज सिंह सैरवास, सुनील यादव पिपरिया बंशा, सतीश पाठक, राधेश्याम प्रजापति थनवारा, कृष्णपाल सिंह, मुकेश यादव, सरदार सिंह, धीरज सिंह, रविंद्र, बलवान सिंह, वीरन मास्टर, सोनू प्रजापति, कान्हा, अजयपाल, अवधेश, आनंद, सोनू प्रताप सिंह, अभय, अंश, केसरी, छोटू, देव, अंशुल, अनिकेत, जगदीश, कल्यान सिंह, दीपराज, वीरभान सिंह, सोने राजा, इन्दर, नरेंद्र, प्रिंस एवं भानु प्रताप सिंह भरतपुरा सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button