शामली

अनाज मंडी की गलियों में गंदगी से लोग परेशान

सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे की अनाज मंडी स्थित गलियों में गंदगी के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में फैली गंदगी के कारण बाइक और साइकिल से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अनाज मंडी कस्बे का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद नियमित सफाई नहीं होने से गलियों में गंदगी जमा है। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम और अधिशासी अधिकारी से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button