गोरखपुर

गोला सीओ दरवेश कुमार की हुई विदाई

17 महीने तक रहा कार्यकाल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  गोरखपुर : गोला क्षेत्राधिकारी (सीओ) दरवेश कुमार के स्थानांतरण पर गुरुवार शाम क्षेत्राधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों  व समाजसेवियों ने सीओ का फूल मालाओं,अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।
     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हालिया स्थानांतरण आदेश के तहत सीओ दरवेश कुमार को गोला सर्किल से कैपियरगंज क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।गोला में अबतक के सबसे ज्यादा कार्यकाल 17 माह के अपने कार्यकाल के दौरान, सीओ दरवेश कुमार ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता दिखाई और उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।
        समारोह में उपस्थित गोला,बड़हलगंज के थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों ने सीओ के सेवाभाव और सौम्य व्यवहार की प्रशंसा की।गोला कोतवाल सीपी पाण्डेय व बड़हलगंज अतुल श्रीवास्तव ने उनके निर्देशन में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि दरवेश कुमार ने सदैव अनुशासन और जनसंपर्क को प्राथमिकता दी।सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
          इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष बेवरी ठाकुर मुनील सिंह, उपनिरीक्षक आशीष सिंह,संजय कुमार,रविन्जय सिंह,प्रियंका मौर्या,आनंद कुमार,दिनेश सिंह,शतीष यादव,जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button