मथुरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने बलदेव में प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वह धार्मिक कार्यक्रम के तहत मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने श्री दाऊजी महाराज के समक्ष शीश नवाकर मनौती मांगते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर सेवायत व पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय, पवन पांडेय, जीतेंद्र पांडेय, गौरीशंकर पांडेय ने उनका स्वागत व सम्मान श्री दाऊजी महाराज का प्रसाद व फरिया पहना कर स्वागत किया। जसोदाबेन के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलने पर उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।



