झुंझुनू

माधोगढ़ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हुए सेवानिवृत

सेवानिवृत्ति प्रिंसिपल सागरमल खटाना को यज्ञ का दिया निमंत्रण पत्र

हमेशा गांधीवादी वेशभूषा में रहे प्रिंसिपल सागरमल खटाना : मदनलाल भावरिया 

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो

झुंझुनूं। खेतड़ी तहसील के माधोगढ़ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सागरमल खटाना की सेवानिवृत्ति पर कई लोगों ने भाग लिया। माधोगढ़ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सागरमल खटाना की सेवानिवृति पर पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रिंसिपल खटाना की सेवानिवृत्ति पर कई लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने प्रिंसिपल खटाना की सेवानिवृत्ति पर बोलते हुए कहा कि प्रिंसिपल खटाना ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा सादगी से जीवन बिताया। भावरिया ने बताया कि प्रिंसिपल खटाना  हमेशा गांधीवादी वेशभूषा में ही रहे। 

यज्ञ प्रेमी मदन लाल भावरिया ने प्रिंसिपल सागरमल खटाना की सेवानिवृत्ति पर उन्हें निमंत्रण पत्र देकर नापावाली के नजदीक पीला जोहड़ा आश्रम पर आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में यज्ञ में आने के लिए न्योता दिया। कार्यक्रम का संचालन दलेलपुरा प्रिंसिपल वेद प्रकाश ने किया। इस दौरान प्रिंसिपल वेद प्रकाश,समाजसेवी मदनलाल भावरिया, महेंद्र तेतरवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button