डॉ० तमिज़ुद्दीन सर्वसम्मति से दूसरी बार बनाए गए राजद के प्रखंड अध्यक्ष

– रंजीत यादव महासचिव एवं डोमन मंडल प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनित।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा, ठाकुरगंगटी : राष्ट्रीय जनता दल राज्य कमीटी के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चपरी ग्राम स्थित वरिष्ठ नेता सुशील प्रसाद यादव के पर्यवेक्षण में उन्हीं के निवास पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश महासचिव रतन पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रूंजी पंचायत के मोहर टोला, गोपालपुर ग्राम निवासी डॉ० तमिज़ुद्दीन अंसारी को सर्वसम्मति से पुनः दूसरी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। वहीं मिश्र गंगटी ग्राम निवासी रंजीत यादव को महासचिव और भगैया ग्राम निवासी डोमन मंडल को उपाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।
वहीं बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष डॉ० तमिज़ुद्दीन अंसारी को सुझाव दिया कि जल्द से जल्द प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायत में बैठक की जाए और नए ढंग से पंचायत समिति का गठन कराया जाए ताकि प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल का संगठन और अधिक मजबूत हो सके। कार्यकर्ताओं ने उत्साह भरे स्वर में कहा कि जब ठाकुर गंगटी प्रखंड में राजद का संगठन अधिक मजबूत होगा तो विधानसभा स्तर और लोकसभा स्तर पर भी निश्चित रूप से संगठन काफी आगे बढ़ेगा और आने वाले समय में राजद मजबूत तौर पर गोड्डा लोकसभा एवं झारखंड प्रदेश में गिना जाएगा। ऐसे वर्तमान में भी लगातार झारखंड प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल का कद ऊंचा होते जा रहा है। आने वाले समय में और अधिक ऊंचा हो जाएगा।
उक्त बैठक में प्रदेश महासचिव रतन पासवान,जिला उपाध्यक्ष रफीक आलम, वरिष्ठ नेता सुशील प्रसाद यादव,डोमन मंडल, शेख वहीद, रफीक आलम, परमेश्वर यादव, योगेंद्र यादव, एजाज अंसारी, मोहम्मद अरशद, उपेंद्र तांती, रंजीत यादव, सलाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद ताहिर, बृजेश यादव, पंचलाल रविदास, अरशद कादरी, प्रमोद यादव, रविंद्र यादव, शबनम कुमारी, वसीम अकरम, निक्कू कुमार, मौसम राज रविदास, बबलू यादव सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के विभिन्न मंच मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।