गोड्डा

गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता, शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार, एक हुआ फरार

Godda police got a big success, liquor smuggler arrested, one absconded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
गोड्डा। पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर 19 जून 2025 को अपराधियों के धर पकड़ एवं अवैध शराब के परिवहन एवं रोकथाम हेतु आदेश प्राप्त हुआ था‌। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि बलबड्डा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बलबड्डा अनुज्ञप्ति अंग्रेजी शराब दुकान के बगल रहने वाले छंगुरी राम एवं उनकी पत्नी सोनी देवी के द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बड़े पैमाने पर बिक्री किया जाता है, इसकी सूचना वरीय पाधिकारी को देते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के घर पर जाकर विधिवत छापामारी किया गया। तलाशी के क्रम में किंगफिशर बियर 96 बोतल 650 के 8पेटी जिसमें प्रत्येक पेटी में 12 पीस, करीब 96 बोतल गोडफादर केन बियर, 500 की 96 केन बैडमंकी बियर बोतल, 650 की16 बोतल, हंटर बियर केन 500 की 12केन बरामद किया गया। सामानों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस संदर्भ में विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज बलबड्डा थाना कांड संख्या- 38/2052 के प्राथमिकी अभियुक्त छंगुरी राम (उम्र- 35वर्ष, पिता – स्व० बाकेबिहारी राम) सोनी देवी (उम्र- करीब 30 वर्ष, पति- छंगुरी राम) में से एक फरार हो गये,, जबकि सोनी देवी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा था , जबकि फरार अभियुक्त छंगुरी राम की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button