जिले के 41्वें उप विकास आयुक्त के रूप में दीपक कुमार दुबे ने संभाला कार्यभार
जिले के 41्वें उप विकास आयुक्त के रूप में दीपक कुमार दुबे ने संभाला कार्यभार
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
गोड्डा। जिले के नवपदास्थापित उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे ने अपना कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान उप विकास आयुक्त स्मिता टोप्पो के द्वारा जिले में किये गये विकास के कार्यों को आगे ले जाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि वे जिले का बहुमुखी विकास करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि लोगों तक सुगमतापूर्वक सुविधाएं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जिले में विकास की सभी योजनाओं को गति प्रदान की जायेगी। नये उप विकास आयुक्त ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात डीआरडीए के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त किया। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गोड्डा रितेश जयसवाल, जिला खेल पदाधिकारी , गोड्डा डॉ० प्राण महतो सहित कार्यालय कर्मीगण उपस्थित थे।



