पाकुड़

रविन्द्र भवन में आज झामुमो की होगी बैठक – जिलाध्यक्ष

JMM will hold a meeting in Ravindra Bhawan today - District President

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी हूल दिवस की तैयारी अन्य को लेकर आज रविन्द्र भवन, पाकुड़ में झामुमो पाकुड़ इकाई की अहम बैठक होगी। जिसमें झामुमो के केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा, सांसद/ विधायक व झामुमो के सभी विंग्स के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ता शामिल होंगे। वही शुक्रवार को झामुमो जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने बैठक को लेकर झामुमो के वरीय पदाधिकारीगणों के साथ एक अहम बैठक भी की। तत्पश्चात रविन्द्र भवन पाकुड़ में झामुमो की होने जा रही बैठक को सफल बनाने को लेकर कई अहम दिशा – निर्देश दिया। मौके पर वरीय पदाधिकारी मिथिलेश कुमार घोष, केन्द्रीय समिति सदस्य उमर फारुख, प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रकाश सिंह, मोसारफ हुसैन, जहुर आलाम, आफताब आलम, बदरुल हक व मोबारक हुसैन अन्य मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button