ललितपुर
पीडीए की एकता ही भाजपा सरकार को करेगी सत्ता से बेदखल : डा. मान सिंह
सपा की मासिक बैठक में स्नातक मतदाता बढ़ाए जाने पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को जून माह की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की। वहीं बैठक में मुख्य अतिथि स्नातक विधायक डॉ मान सिंह यादव व समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव रईश अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला सचिव प्रमोद इमलिया ने किया। इस दौरान पीडीए पंचायत को अनवरत रूप में जारी रखने एवं स्नातक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में बढ़ाए जाने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश में पीडीए पंचायत कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछड़े, दलित, शोषित वंचितों और अल्पसंख्यक वर्गों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
वहीं मुख्य अतिथि स्नातक विधायक डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण समाप्त करना चाहती है। साथ ही पीडीए वर्गों को सरकारी नौकरियों से वंचित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने नेताओं से जोनल व सेक्टर प्रभारियों से समन्वय बनाने को कहा। उन्होंने बूथ स्तर पर निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता से हम तानाशाही भाजपा सरकार को जड़ उखाड़ फेंकेंगे। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला महासचिव डॉ शिशुपाल सिंह लोधी, शिक्षक सभा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव, अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन घायल, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, मोहम्मद अनवर खान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, हरी सिंह यादव जिजयावन, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आकिब मंसूरी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, जिला सचिव राजेश पठारी, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, जिला सचिव नीलू रजक, अधिवक्ता सभा जिला उपाध्यक्ष एड रविकांत श्रीवास, जिला सचिव राजेश यादव, भरत यादव डोंगरा, मुहम्मद आसिफ, राजेश झा, पुष्पेन्द्र प्रतापपुरा, राममूर्ति तिवारी, निखिल शर्मा, जसवंत सिंह, हुकुम सिंह यादव, गेंदालाल यादव, विक्की रजक, भगवत नारायण कुशवाहा, राजा यादव, देशराज सिंह यादव, राहुल गंगासागर, अनस अहमद, प्रीतम सिंह, राजकुमार नाहर, अभी जैन, यादवेन्द्र सिंह, कृपाल सिंह, पवन सिंह यादव, मोहम्मद आसिफ, प्रवीण कुमार, जय सिंह रिंकू, समीर खान, माताव सिंह, ओमकार सिंह यादव, महीप अहिरवार, तिलक सिंह पठारी आदि।