ललितपुर

 तीस जून से पहले स्कूली वाहन की करा लें फिटनेस, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीएम

नेशनल हाईवे से शहर में आने वाले मार्गों पर 2 हाईमास्क लाइट लगवाने के ईओ को दिये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलैक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति तथा विद्यालय एवं परिवहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिये कि 30 जून से पहले सभी स्कूली वाहनों की फिटनेश सुनिश्चित करायें, स्कूली वाहन में फस्ट एड बॉक्स, अद्यावधिक दवाएं, अग्निशामक यंत्र व सीसीटीवी कैमरे दुरूस्त रखें, एक भी वाहन बिना फिटनेश के सड़क पर नहीं दिखना चाहिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वाहन चालकों का लाईसेंस, चरित्र प्रमाण पत्र व नियमित नेत्र परीक्षण कराएं। नेशनल हाईवे पर ब्लैकस्पोट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने हेतु एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नेशनल हाईवे से शहर में आने वाले मार्गों पर सबसे ज्यादा आवागमन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर 2 हाईमास्क लाइट लगवाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये गए, ताकि प्रकाश के अभाव में कोई दुर्घटना न हो।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशा दिए कि दुर्घटना की स्थिति में एनएचएआई झांसी-सागर की टोलफ्री नम्बर 1033 एम्बुलेंस सेवा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करायें ताकि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल मदद पहुंच सके। बैठक में गुड सेमेरिटन एवं हिट एण्ड रन योजना पर भी चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर “गुड सेमेरिटन” योजना के तहत 05 हजार का पुरस्कार एवं “हिट एण्ड रन” योजना के तहत घायल व्यक्ति को 50 हजार व मृत्यु की दशा में 2 लाख की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्वत, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, अधिशासी अभियन्ता प्रा.व., लो.नि.वि. विजय चन्द्र एवं अधिशासी अभियन्ता नि.ख., लो.नि.वि. राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता पी.एमजी.एसबाइ, एआरटीओ हेमचन्द्र गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक तिवारी, आईरेड प्रभारी एनआईसी नरेन्द्र सिंह, एवं अन्य अधिकारीगण एवं एनएचएआई झांसी से हेमन्त मीना उपस्थित रहे। अन्त में अधिशासी अभियन्ता प्रा.ख., लो.नि.वि., ललितपुर द्वारा बैठक में उपस्थित सभी समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button