ललितपुर
राजकीय जिला पुस्तकालय में हुआ कॅरियर काउन्सिलिंग का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय जिला पुस्तकालय ललितपुर मे एक दिवसीय कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय प्रभारी कमलेश कुमार द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आकांक्षा यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे सभी अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही अभ्यर्थियों से उनकी जिज्ञासाओं के बारे में प्रश्नों को पूछकर उनका समाधान किया गया। कार्यक्रम में पधारे काउन्सलर कपिल शुक्ला द्वारा अभ्यर्थियो को इण्टर, स्नातक, परास्नातक के बाद उपलबध रोजगार के बारे में जानकारी दी गयी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के विभिन्न आयामों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का समापन करते हुये पुस्तकालय प्रभारी कमलेश कुमार द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। सेवायोजन कार्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्थान की ओर से अनुरोध किया गया कि जिला पुस्तकालय में भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। इस अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय के भूपेन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।