जामताड़ा

कर्माटांड़ पंचायत भवन में कराया योगाभ्यास, दिया स्वास्थ्य का संदेश

Yoga practice was conducted in Karmatand Panchayat Bhawan and message of health was given

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिला के करमाटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र में 21 जून 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्माटांड़ पंचायत भवन में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि मंगल मुर्मू एवं उप मुखिया राजकुमार मंडल के द्वारा किया गया। इनके साथ दर्जनों अन्य जनप्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे जिन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी सदस्यों ने मिलकर प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति और सूर्य नमस्कार जैसे योगासनों का अभ्यास किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही ऐसा माध्यम है जो न केवल शारीरिक रूप से व्यक्ति को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। पंचायत सचिव अनीता टुडू ने लोगों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जी सकें। उप मुखिया ने बताया कि योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक अनुशासित जीवनशैली और आध्यात्मिक संतुलन का मार्ग है। वहीं सरकार द्वारा भी हर वर्ग तक योग की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नियमित योग करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाने का कार्य किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button