बरेली
स्कूल मर्ज के विरोध में शिक्षकों ने नवावगंज विधायक डॉक्टर एम. पी. आर्य को ज्ञापन दिया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : स्कूल मर्ज के खिलाफ चल रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष सुशील पांडे के आव्हान पर प्रथम चरण में सांसद-विधायक जनप्रतिनिधियों को स्कूल मर्ज में आ रही समस्याएं से अवगत कराये और ज्ञापन दिए जाएं, इसी क्रम में आज नवावगंज के विधायक डॉक्टर एम. पी. आर्य को नवावगंज विधान सभा के दोनों ब्लॉक भदपुरा और नवावगंज के शिक्षकों ने अपने ब्लॉक नेतृत्व हरेन्द्र सिंह रानू, पुष्प राज गंगवार और जिला नेतृत्व नरेश गंगवार की उपस्थिति में ज्ञापन दिया, और सभी शिक्षकों ने स्कूल मर्ज में आ रही शिक्षकों और छात्रों को समस्याओं से अवगत कराया, विधायक ने ज्ञापन लेते हुए कहा हम शिक्षक और छात्रों के साथ है आपकी स्कूल मर्ज न करने की मांग से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराएंगे !


