बरेली

पीडबल्यूडी चुनाव में अध्यक्ष जितेन्द्र पाठक, जिला मंत्री विकास सक्सेना निर्वाचित

एनपीटी बरेली ब्यूरो

बरेली। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग बरेली जनपद शाखा का द्विवार्षिक चुनाव आज शुक्रवार सम्पन्न हुआ। सभी पर चुनाव निर्विरोध रहा। किसी भी पद पर किसी ने भी दावेदारी नहीं की। इस बार भी अध्यक्ष पर जितेन्द्र कुमार पाठक व जिला मंत्री विकास सक्सेना निर्वाचित रहे।

जनपद शाखा बरेली के चुनाव में जिला अध्यक्ष  जितेन्द्र कुमार पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम खान, उपाध्यक्ष प्रथम अतुल जौहरी, उपाध्यक्ष द्वितीय राम किशोर, जिला मंत्री विकास सक्सेना, वित्तीय मंत्री मयंक सुनील, सम्पेक्षक विनोद पाल, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री अतुल कश्यप, संयुक्त मंत्री धीरज सक्सेना, वरिष्ठ संगठन मंत्री युसुफ अली खान, संगठन मंत्री विनोद, प्रचार मंत्री नसीम खान निर्विरोध निर्वाचित रहे।

 इस मौके पर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, श्रीमती ममता राना प्रान्तीय संगठन मंत्री (परिवेक्षक), जितेन्द्र कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रमोद कुमार शाक्य मुख्य चुनाव अधिकारी, हेम सिंह चुनाव अधिकारी के अलावा श्री प्रशांत शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर श्री तरुण सोनी, जिला मंत्री शाहजहांपुर राम बाबू, जिला अध्यक्ष पीलीभीत पंकज शर्मा, श्री राजेश कुमार अवर अभियंता एवं श्री उस्मान रजा खान कॉन्ट्रैक्टर मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button