शामली

चौसाना पुलिस की कार्रवाई 

तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में वांछित, वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना झिंझाना पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान लंबे समय से न्यायालय में वांछित चल रहे तीनों आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शेर सिंह पुत्र हंसराज, रामेश्वर पुत्र मंशाराम तथा जसमेर पुत्र किशन, निवासी ग्राम डेरा शाकरा, मजरा गढ़ी हसनपुर, थाना झिंझाना, जनपद शामली शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी थे। लगातार फरार रहने के कारण इनके विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित कराने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
जनपद पुलिस का उद्देश्य न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन कराना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना है। इसी क्रम में चौसाना पुलिस लगातार वांछित, वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की धरपकड़ कर रही है। चौकी प्रभारी राहुल कुमार स्पष्ट संदेश है कि न्यायालय से जारी वारंटों की अनदेखी करने वाले किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button