रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इलाजरत राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का जाना कुशल क्षेम

President Draupadi Murmu enquired about the well-being of Rajya Sabha MP Shibu Soren who is undergoing treatment

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचकर यहां इलाजरत राज्यसभा सांसद और झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना। इस मौके पर उन्होंने शिबू सोरेन के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पुत्रवधू एवं विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सीएम हेमन्त सोरेन के अलावे गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button