मुरादाबाद
पत्नी के आठ साल बाद लौटने की खुशी में पति ने पी शराब, हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। एक युवक की पत्नी आठ साल बाद घर लौटी। पति ने खुशी में बहुत शराब पी ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बताया गया कि शराब पीने से उसकी मौत हुई है।
शराब बनी मौत का कारण
यूपी के मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर खागूवाला निवासी युवक की पत्नी पति को छोड़कर चली गई थी। 8 साल बाद पत्नी घर वापस लौटी रात पति ने खुशी में अधिक शराब पी ली, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर खागूवाला निवासी राजकुमार (28) की पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। फिर 8 साल बाद पत्नी घर लौटी तो खुशी में राजकुमार ने शराब का अधिक सेवन कर लिया।
देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। परिवार के लोग राजकुमार का शव लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक विजेंद्र यादव ने बताया कि राजकुमार की मौत शराब अधिक पीने से हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अधिक शराब पीने से मौत होने की पुष्टि हुई है।



