मनरेगा कार्यो में तेजी लाने को लेकर बीपीओ ने किया बैठक
मनरेगा कार्यो में तेजी लाने को लेकर बीपीओ ने किया बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखणड मुख्यालय स्थित प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक प्रखणड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ)मुजफ्फर कमाल कि अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न पंचायत के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक उपस्थित रहे।मौके पर बोलते हुए बीपीओ मुजफ्फर कमाल ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना टीसीबी, आम बागवानी समेत कई योजनाएं जो पुरानी हो चुकी है।उसे जल्द से जल्द कार्य पूरा कर बंद करने की बात कहा।वहीं उन्होंने बताया ससमय सभी मजदूरों को काम देने का लक्ष्य रखा गया है।एवं 100 दिन न्यूनतम काम देने के उद्देश्य से मजदूर को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शेड निर्माण कार्य में लगाकर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।वहीं अबुआ आवास में सभी लाभुकों को 95 मानव दिवस का लाभ दिया जाएगा। मौके पर बीपीओ ने जिन-जिन पंचायत में कार्य में तेजी नहीं है।उन पंचायत सेवक को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने की बात कही।



