जंगली हाथियों ने चार ग्रामीणों का घर तोड़ा, फसलों को किया नष्ट
Wild elephants destroyed the houses of four villagers and destroyed crops

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत चंदली ग्राम में जंगली हाथियों के झुंड सोमवार देर रात जमकर उत्पात मचाया ।मिली जानकारी के अनुसार चार की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड अचानक गांव में आ धमका और खेतों में लगे धान,मकई की फसल को नष्ट करने लगा ।वही चार ग्रामीण बबलू यादव,रामदयाल यादव,गणेश यादव, छतरु यादव के घर को तोड़ दिया एवं घर मे रखा हुआ चावल , गेहूं ,अरहर, आलू,धान को चट कर गए । साथ ही घर के बर्तन,चौकी को तोड़ दिया ।और आंगन में लगे पपीता,अमरूद,आम को तोड़कर नष्ट कर डाला ।ग्रामीणों के अनुसार पांच लाख का नुकसान हुआ है ।वही गांव में हाथी आने की सूचना पाकर ग्रामीण एकत्रित हुए और टॉर्च लाइट एवं मशाल के सहारे हाथियों के झुंड को गांव से बाहर खदेड़ा । ग्रामीणों के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड अभी इसी इलाके के जंगल में जमा हुआ है ।और रात होने पर वह जंगलों से निकलकर गांव में आ जाता है । डर की वजह से नींद तक नहीं आती ।ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों के झुंड को इस इलाके से दूर भगाने की मांग किया है ।और नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग किया ।इससे एक दिन पूर्व भी रविवार की रात हाथियों ने धाधु पंचायत के पुरनापानी मे साबो देवी और परदेसी उरांव के घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पांच किसानों शीतल उरांव, जोगेंद्र उरांव, उदय उरांव, शुक्रा उरांव और धर्मा उरांव के खेतों में लगे आम के बागानों को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। साथ ही देव सहाय उरांव की चारदीवारी को भी हाथियों ने तोड़ डाला।



