बरेली
एसओजी और पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा, 3.5 करोड़ का माल बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए इज्जतनगर पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने रेलवे रोड नंबर 5 स्थित पुराने खंडहर पर दबिश देकर स्मैक तैयार कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 किलो 526 ग्राम स्मैक, 1.46 लाख रुपये नकद, दो वाहन और स्मैक बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी सिटी मानुष पारीक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश फतेहगंज पश्चिमी और सीबीगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मणिपुर से कच्चा माल मंगवाकर स्मैक तैयार करने और उसे आसपास के जिलों में बेचने की बात स्वीकार की है।इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार इज्जतनगर पुलिस और एसओजी की टीम ने अकरम पुत्र बाबू निवासी नई बस्ती फतेहगंज पश्चिमी, आसिफ पुत्र अख्तर निवासी वार्ड-13 नई बस्ती फतेहगंज पश्चिमी, हारून पुत्र हबीबुल्ला निवासी तिलियापुर सीबीगंज, जावेद पुत्र अनीस मिया निवासी अंसारी वार्ड-09 फतेहगंज पश्चिमी, राशिद पुत्र असलम निवासी अंसारी वार्ड-07 फतेहगंज पश्चिमी, आदेश तिवारी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम मनकरी फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार किया है। वहीं अफजाल मुल्ला निवासी एजाजनगर गौटिया बारादरी और उस्मान कुरैशी निवासी मोहल्ला सराय फतेहगंज पश्चिमी मौके से फरार हो गए।



