अमरोहा

मेडिकल स्टोर पर गलत दवा देने का आरोप

अमरोहा में महिला की आंत फटी, मेरठ में सर्जरी; परिवार ने की कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रहरा थाना क्षेत्र के मटीपुरा गांव में एक मेडिकल स्टोर से गलत दवाएं दिए जाने का मामला सामने आया है। विकलांग महिला वीना को उनके पति पिंटू बुराबली स्थित मेडिकल स्टोर पर इलाज के लिए ले गए।
स्टोर संचालक ने एक सप्ताह तक महिला को दवाएं और बोतलें देते रहे। इस दौरान वीना का पेट लगातार फूलता गया। स्थिति बिगड़ने पर परिवार वीना को हसनपुर के निजी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
मेरठ के डॉक्टरों ने बताया कि वीना की आंत फट चुकी है। उन्हें दी गई दवाएं गलत थीं। डॉक्टरों को तत्काल सर्जरी करनी पड़ी। जब पीड़िता के देवर ने मेडिकल स्टोर संचालक से बात करनी चाही तो उसने गाली-गलौज की।
परिवार ने थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है। नोडल अधिकारी शरद कुमार ने कहा कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी के अनुसार अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button