धनबाद
बोकारो जिले के साइकिल चोर ‘बादशाह’ गिरफ्तार, 11 साइकिल और सोने की ज्वेलरी बरामद
Bicycle thief 'Badshah' of Bokaro district arrested, 11 bicycles and gold jewellery recovered

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । बोकारो स्टील सिटी पुलिस ने एक शातिर साइकिल चोर सोनू उर्फ आलम अंसारी उर्फ बादशाह खान को चास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 चोरी की साइकिलें, एक मंगलसूत्र जैसा सोने का चेन, एक अन्य चेन और एक बाली बरामद हुई है। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी सेक्टर-4 डी में रेकी करते पकड़ा गया। उसके खिलाफ सेक्टर-4 थाने में कांड संख्या 65/2025 के तहत केस दर्ज है। बादशाह खान पर बोकारो के कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी में टीम में सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार, सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, मुन्ना रमानी, अमरेंद्र साव, विवेक प्रशांत, और सीदन हांसदा शामिल रहे।



