क्राइममुरादाबाद

ट्रैक्टर से घसीटे गए गोवंशीय पशुओं के शव, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मुरादाबाद। ट्रैक्टर से गोवंशीय पशुओं के शवों को घसीटते हुए आदमपुर क्षेत्र के गांव गुरेठा स्थित नंदी विहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें ट्रैक्टर से गोवंशीय पशुओं के शवों को घसीटते हुए देखा गया। वीडियो में एक पशु के शव को कौवे नोचते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दृश्य ने न सिर्फ आम लोगों को झकझोर दिया, बल्कि हिंदू संगठनों में भी भारी रोष पैदा कर दिया है।
शवों की दुर्दशा देख ग्रामीणों में नाराजगी
ग्रामीणों का दावा है कि नंदी विहार मे चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी, जिन्हें उचित सम्मान के साथ न दफनाकर ट्रैक्टर से खींचकर खेतों की ओर फेंक दिया गया। शवों की दुर्दशा देख ग्रामीणों में भी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं हिंदू संगठनों ने इस घटना को गोवंश के अपमान से जोड़ते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने नंदी विहार की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचें। जांच के बाद ही जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button