बरेली
बरेली में औषधि निरीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई, हजारों की दवाएं पकड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी, बरेली एवं सहायक आयुक्त (औषधि), बरेली मंडल, बरेली के निर्देश पर बरेली में अवैध औषधियों के क्रय- विक्रय पर प्रभावी रोकथाम को लेकर थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव बल्ला कोठा, स्थित बिना लाइसेंस तथा बिना नाम के संचालित मेडिकल स्टोर पर राजेश कुमार , अनामिका अंकुर जैन औषधि निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ सीबीगंज में छापे की कार्यवाही की गयी, अवैध मेडिकल स्टोर का संचालन नेकपाल पुत्र देवीलाल संचालित कर रहा था।किया जा रहा था । मौके पर उपस्थित व्यक्ति नेकपाल कोई भी औषधि विक्रय लाइसेंस एवं भंडारित एलोपैथिक औषधियों के संबंध में कोई भी क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। अतः मौके पर उक्त अवैध मेडिकल स्टोर में बिक्री के लिए भंडारित लगभग 90,000/- रूपये कीमत की एलोपैथिक ओषधियां नियमानुसार फॉर्म 16 पर अंकित करते हुए सीज की गई ।दस संदिग्ध औषधियों के नमूने नियमानुसार जांच एवं विश्लेषण के लिए संग्रहित किए गए। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने , विवेचना पूर्ण होने के बाद दोषी व्यक्ति के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जायेगा



